सट्टा लगाने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

भोपाल। जिले के देहात थाना क्षेत्र में सट्टा लगाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास पुलिस ने मौके से नगद रूपए और सट्टा पर्ची बरामद की है. परबलिया थाना पुलिस के अनुसार ग्राम मुबारकपुर में अवैध तरीके से सट्टा लगाने की जानकारी सामने आ रही थी. मामले की पड़ताल में पुलिस को इसकी पुख्ता जानकारी मिली. जिसके बाद पुलिस की एक टीम ने गांव में संबंधित स्थान पर नजर बना कर रखी. इस दौरान सट्टा लगाने वाले आरोपी को घेरा बंद कर पकड़ा गया. पुलिस ने इस मामले में आरोपी सलमान खान नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है. कई आरोपी मौके से भागने में सफल हुए उनकी तलाश पुलिस की टीम कर रही है. आरोपी सलमान से परबलिया थाना पुलिस सट्टे को लेकर पूछताछ कर रही है. माना जा रहा है कि इस मामले में जल्द ही कुछ और आरोपियों के नाम पुलिस के सामने आ सकते हैं.

Next Post

भेल को मिला ‘स्कोप एमिनेंस अवार्ड’

Sat Aug 30 , 2025
भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) को वर्ष 2022-23 के लिए अनुसंधान एवं विकास, प्रौद्योगिकी विकास तथा नवाचार की श्रेणी में प्रतिष्ठित ‘स्कोप एमिनेंस अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भेल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक के. सदाशिव मूर्ति तथा निदेशक (इंजीनियरिंग, आरएंडडी) एस.एम. […]

You May Like