भेल को मिला ‘स्कोप एमिनेंस अवार्ड’

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) को वर्ष 2022-23 के लिए अनुसंधान एवं विकास, प्रौद्योगिकी विकास तथा नवाचार की श्रेणी में प्रतिष्ठित ‘स्कोप एमिनेंस अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भेल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक के. सदाशिव मूर्ति तथा निदेशक (इंजीनियरिंग, आरएंडडी) एस.एम. रमणाथन को प्रदान किया। इस अवसर पर वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी भी उपस्थित रहे।

यह सम्मान सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में उत्कृष्टता, नवाचार और नेतृत्व को मान्यता प्रदान करता है। इस अवसर पर भेल निदेशक मंडल के सदस्य कृष्ण कुमार ठाकुर, निदेशक (एचआर), तजिंदर गुप्ता, निदेशक (पावर) एवं बानी वर्मा, निदेशक (आईएस एंड पी) भी मौजूद रहे।

भेल को मिला यह पुरस्कार अनुसंधान व नवाचार के क्षेत्र में उसकी अग्रणी भूमिका का प्रमाण है और यह देश की प्रगति में उसकी महत्वपूर्ण भागीदारी को रेखांकित करता है।

Next Post

वृद्ध महिला को मिला गैस कनेक्शन, खाना पकाने की समस्या से मिली राहत

Sat Aug 30 , 2025
बागली। वार्ड क्रमांक 15 की वृद्ध महिला सुशीला बाई महीकालीया की ईंधन संबंधी परेशानी का समाधान शनिवार को नगर पालिका महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष कमल यादव ने किया। उन्होंने स्वयं महिला के घर पहुंचकर गैस चूल्हा, टंकी, रेगुलेटर व नली प्रदान की। कुछ दिन पूर्व चंपा बाग के पुजारी राजेंद्र […]

You May Like