होमगार्ड्स स्थापना दिवस: महापौर ने ली सलामी ,जवानों का किया सम्मान

छिंदवाड़ा. डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड्स कार्यालय परिसर में शनिवार को होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा संगठन का 79 वां स्थापना दिवस उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में नगर निगम महापौर विक्रम अहके तथा कलेक्टर हरेंद्र नारायन कार्यक्रम में शामिल हुए। नगर निगम महापौर अहके ने परेड की सलामी लेकर जवानों के मनोबल को बढ़ाया। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट सेवाओं और सराहनीय कार्यों के लिए होमगार्ड्स अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्वयंसेवकों को सम्मानित किया गया। सिविल डिफेंस टीम द्वारा बचाव एवं राहत उपकरणों की प्रदर्शनी लगाई गई, जिसका निरीक्षण मुख्य अतिथि ने किया। नगर निगम महापौर श्री अहके ने स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा संगठन केवल एक संस्था नहीं बल्कि सुरक्षा व्यवस्था का मजबूत स्तंभ है। आपदा और संकट की घड़ी में सबसे पहले सहायता पहुंचाने वालों में होमगार्ड्स सदस्यों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि परेड और डेमोंस्ट्रेशन के माध्यम से जवानों की तैयारी और अनुशासन देखने का अवसर मिला, जो सराहनीय है। उल्लेखनीय है कि होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा संगठन राज्य की आंतरिक सुरक्षा, आपदा प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, दुर्घटना सहायता और राहत कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान देता आ रहा है। स्थापना दिवस मनाने का उद्देश्य जवानों के साहस, समर्पण और सेवाओं के महत्व को याद करना तथा नागरिकों में सुरक्षा व जागरूकता की भावना को बढ़ाना है। कार्यक्रम में होमगार्ड जिला कमांडेंट स्नेहलता पाठ्य, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष खरे, वार्ड पार्षद संतोष राय, आतिश ठाकरे, धीरज राऊत, सिद्धांत सिंगारे, सौरभ वर्मा, श्याम इवनाती उपस्थित थे।

Next Post

एनपीके की बोरी में 5 से 12 किलो कम निकल रही खाद

Sat Dec 6 , 2025
छिंदवाड़ा। अभी तक जिले में खाद की काला बाजारी और रसूकदारों को ज्यादा खाद देने के मामले सामने आते रहे है। इस बार खाद का अजीबों गरीब मामला सामने आया है। जहां बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित शिकारपुर सोसायटी से खरीदी गई एनपीके खाद की 50.129 किलो बोरियों […]

You May Like

मनोरंजन