जेवर चौकी पर हमले के आरोपी हुए गिरफ्तार

*टीकमगढ़।* बीते दिनों जेवर चौकी पर भीड़ के द्वारा हमले एवं तोड़फोड़ करने के मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों ने जेवर चौकी में जमकर उत्पात मचाया था इसके बाद पुलिस ने मामले दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी थी।

जानकारी के मुताबिक उपद्रवियों नें आक्रोशित होकर चौकी परिसर को चारों तरफ से घेर लिया और जोर-जोर से नारेबाजी करते हुये मृतक का शव चौकी कार्यालय में रखकर उत्पात मचाया पुलिस पर झूठा अपराध दर्ज करवानें हेतु दबाव बनाया और पुलिस द्वारा ऐसा न करने पर चौकी कार्यालय में घुसकर कार्यालय में रखी शासकीय संपत्ति की क्षति की उपद्रवियों नें कानून व्यवस्था ड्यूटी में लगे बल को शासकीय संपत्ति की सुरक्षा करनें से रोका, शासकीय कार्य में बाधा डाली। उक्त घटना पर पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन सागर प्रमोद वर्मा, पुलिस उपमहानिरीक्षक ललित शाक्यवार, पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम के निर्देशन में एसडीओपी. महोदय जतारा अभिषेक गौतम द्वारा कार्यवाही करते हुये उपद्रवियों के विरुद्ध धारा 127(2),331(5),132,324(2)(5), 191(2), 191(3), 190 बीएनएस एवं लोकसंपत्ती नुकसानी (हानि) निवारण अधिनियम 3 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया एवं थाना प्रभारी पलेरा निरी. मनीष मिश्रा, थाना प्रभारी जतारा निरी. रविभूषण पाठक, थाना प्रभारी लिधौरा निरी. बृजेन्द्र कुमार चाचौदिया, थाना प्रभारी मोहनगढ निरी. कमल सिंह ठाकुर, थाना प्रभारी चंदेरा उप निरी. नीतू खटीक, थाना प्रभारी बम्हौरीकला उप निरी. रश्मि जैन, थाना प्रभारी दिगौङा उप निरी. संदीप सोनी, चौकी प्रभारी स.उ.नि. रेवाराम गौंङ की टीमें गठित की। गठित पुलिस टीमो द्वारा ग्राम जेवर में दबिश देकर 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। इस कार्यवाही में थाना चंदेरा एवं चौकी जेवर के स्टाफ उनि. दयाराम चक्रवर्ती, सउनि. करनसिंह, प्र.आर. 283 बृजेश शर्मा, प्र.आर. 111 शकील, आर. 24 राजकुमार, आर. 446 सुनील, आर. 393 धीरेन्द्र, आर. 566 योगेन्द्र, आर. 713 गणेश, आर. 729 वीरन, आर. 62 अरुण, आर. 429 ह्रदेश, आर. 711 मोहित, आर. 632 रूपेश, आर. 124 भारतेन्द्र, आर. 142 राजेश, आर. 133 राहुल टिकरया, म.आर. 423 अंकिता, म.आर. 497 सुनीता, म.आर. 432 रुचि, आर. 437 जितेन्द्र, सैनिक 244 किशोरी की भी भूमिका महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Next Post

ट्रेलर की टक्कर से पत्नी की मौत पति घायल

Sun May 11 , 2025
सिंगरौली।शादी कार्यक्रम में जा रहे पति-पत्नी को तेज रफ्तार कोयले से लोड ट्रेलर वाहन ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर,बाइक में सवार चालक पति गंभीर रूप से हुआ घायल जबकि पत्नी सीता कुमारी सिंह निवासी अमलोरी की मौके पर हुई दर्दनाक मौत,घटनास्थल पर पहुंची स्थानीय पुलिस, जयंत चौकी के […]

You May Like