महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर भाजपा नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की

भोपाल, 30 जनवरी (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी के मध्यप्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर आज यहां प्रदेश पार्टी कार्यालय में पुष्पाजंलि अर्पित की।

इस अवसर पर प्रदेश शासन के मंत्री तुलसी सिलावट, प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेन्द्र शर्मा और प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने भी महात्मा गांधी को पुष्‍प अर्पित कर नमन किया।

इसके अलावा प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर यहां कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में श्री गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Next Post

सुप्रीम कोर्ट ने सेवानिवृत्त न्यायाधीशों को तदर्थ न्यायाधीश नियुक्ति की दी अनुमति

Thu Jan 30 , 2025
नयी दिल्ली, 30 जनवरी (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने विभिन्न उच्च न्यायालयों में तदर्थ न्यायाधीशों की नियुक्ति की शर्तों में ढील देते हुए सेवानिवृत्त न्यायाधीशों को तदर्थ न्यायाधीश नियुक्ति की गुरुवार को अनुमति दी। मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति बी आर गवई और न्यायमूर्ति सूर्य कांत की विशेष पीठ ने […]

You May Like