न्यायाधीश ने किया केंद्रीय जेल का निरीक्षण

सतना: केन्द्रीय जेल सतना में गुरुवार को पार्थशंकर मिश्रा वरिष्ठ न्यायाधीश / सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सतना और मुहम्मद जीलानी विधिक सहायता अधिकारी सतना द्वारा भ्रमण/निरीक्षण किया गया।
वरिष्ठ न्यायाधीश द्वारा जेल अस्पताल, सेक्टर नम्बर 06 का निरीक्षण किया गया व जेल अस्पताल में भर्ती बीमार बंदियों के स्वास्थ्य की जानकारी ली गई। न्यायाधीश द्वारा जेल की
व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर जेल अधीक्षक, श्रीमती लीना कोष्टा, जेल उपअधीक्षक श्रीकान्त त्रिपाठी, जेल चिकित्सक, डॉ अंशुमान शर्मा, कल्याण अधिकारी अनिरूद्ध कुमार तिवारी, सहायक जेल अधीक्षक अभिमन्यु पाण्डेय, अष्टकोण अधिकारी फिरोजा खातून एवं जेल स्टॉफ उपस्थित रहा।

Next Post

सघन सर्चिंग अभियान के बाद सतना नदी में मिला रेल यात्री का शव

Fri Feb 20 , 2026
सतना : साकेत एक्सप्रेस में सवार होकर मुंबई से प्रयागराज की यात्रा कर रहा एक व्यक्ति कटनी से सतना रेलवे स्टेशन के बीच अचानक लापता हो गया. जिसकी तलाश करने के लिए पुलिस बल द्वारा कटनी से सतना रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे लाइन के दोनों छोर पर सघन सर्चिंग […]

You May Like