फ्लाईओवर के नीचे जमी व्यापारियों की कारें, राहगीर परेशान

जबलपुर: शहर में अवैध पार्किंग की जड़ें सड़को और चौराहों से बढ़कर अब फ्लाईओवर के नीचे तक पहुंच चुकी है। ताज़ा वाक्या कटंगा स्थित फ्लाईओवर के नीचे देखने को मिला जहां बड़े व्यापारियों की महंगी महंगी करें बीच रोड पर फ्लाईओवर की छाएं के नीचे दिनभर जमी रहती हैं। यहां खड़ी कारो के कारण सदर से गोरखपुर जाने वाले लोगों को अतिरिक्त चक्कर लगा कर जाना पड़ रहा है।

बता दे कि अतिक्रमणकारियों ने फुटपाथ और सड़कें ही नहीं बल्कि फ्लाईओवर तक हर जगह पर कब्जा जमा रखा है। फ्लाईओवर के नीचे हालत ऐसी कि आधी सर्विस रोड भी अतिक्रमण की भेंट चढ़ जाती है। इस अतिक्रमण की वजह से अक्सर जाम की समस्या बनी रहती है लेकिन इन्हें हटाया नहीं जाता है। ज्ञात हो कि पूर्व में नगर निगम द्वारा अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाया गया था, लेकिन उन जगहों पर भी दोबारा कब्जा हो चुका है। वही जिम्मेदारों का कहना है कि अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
सौगात बनी सुविधा
शहर में मदन महल, रानीताल कटंगा और गोरखपुर जैसे अन्य इलाकों में अतिक्रमण की भरमार है। नगर निगम ने कई बार अभियान चलाकर अतिक्रमणकारियों को खदेड़ता है लेकिन बड़े नेताओं का संरक्षण मिलने की वजह से वापिस कब्जा जमा लेते हैं। इससे आवागमन बाधित होने से जाम की समस्या से लोग जूझ रहे हैं। वही कुछ फ्लाईओवर के नीचे अनाधिकृत रूप से चाय समोसे की दुकानें चला रहे है। शहर के फुटपाथों पर ठेला-खोमचा वालों ने भी स्थायी और अस्थायी तौर पर कब्जा कर लिया है। कई बार जाम के चलते इन जगहों पर दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं, बावजूद इसके अतिक्रमण के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

Next Post

प्लेटफार्म क्रमांक एक के बाहर लगा कचरे का ढेर, नाक पर कपड़ा रखने मजबूर यात्री

Mon May 18 , 2026
जबलपुर: जबलपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्र एक के बाहर इन दिनों कूड़े कचरे और गंदगी का अंबार लगा हुआ है। जीआरपी थाने के सामने बना पुराना मार्ग स्वच्छता की कमी से जूझ रहा है। जिसके चलते पैदल स्टेशन पहुंचने वाले यात्री अपने नाक पर कपड़ा रख कर गुजरने को […]

You May Like