एसपी आनंद कलादगी ने ली परेड की सलामी, बेहतर टर्नआउट वालों को किया पुरस्कृत

दमोह। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी (आईपीएस) ने रक्षित केंद्र में साप्ताहिक जनरल परेड की सलामी ली तथा परेड का निरीक्षण किया.

परेड के दौरान बेहतर टर्नआउट और यूनिफॉर्म वाले अधिकारी-कर्मचारियों को एसपी ने इनाम देकर पुरस्कृत किया.शुक्रवार की जनरल परेड में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदोरिया, डीएसपी और थाना प्रभारियों सहित जिले के 150 से अधिक पुलिस अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे.परेड पश्चात पुलिस अधीक्षक श्री कलादगी ने समस्त थाना/चौकी प्रभारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने अपराध नियंत्रण, लंबित प्रकरणों के निराकरण और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने पर जोर दिया.एसपी ने पुलिस लाइन में ही कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनका तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों की समस्याओं का समय पर समाधान जरूरी है ताकि वे बेहतर तरीके से ड्यूटी कर सकें.

Next Post

रुपया पहली बार 96 प्रति डॉलर के पार लुढ़का

Fri May 15 , 2026
मुंबई, 15 मई (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपये की गिरावट शुक्रवार को भी जारी रही और यह पहली बार 96 रुपये प्रति डॉलर के पार उतर गया। पिछले कारोबारी दिवस पर भारतीय मुद्रा 95.64 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी। आज यह 22 पैसे लुढ़ककर 95.86 रुपये प्रति […]

You May Like