ड्यूटी पर जींस पहनना पड़ा भारी, आईजी ने तीन आरक्षकों को किया निलंबित

शहडोल: शहडोल रेंज के आईजी एन. चैत्रा ने ड्यूटी के दौरान जीन्स पहनने पर तीन आरक्षकों को निलंबित कर दिया है। इन आरक्षकों को पहले भी वर्दी संबंधी निर्देशों का पालन करने के लिए चेतावनी दी गई थी, लेकिन उन्होंने आदेशों की अनदेखी की।

आदेश के अनुसार प्रवीण कुमार तिवारी, परवेज खान और गौरव सिंह को पूर्व में स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि ड्यूटी के दौरान जीन्स नहीं पहनें, इसके बावजूद उन्होंने नियमों का उल्लंघन किया।
इस पर कार्रवाई करते हुए आईजी ने तीनों आरक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही मामले की प्राथमिक जांच के लिए एसडीओ धनपुरी को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Next Post

बैकुंठपुर में मधुमक्खी की दहशत कई लोगों पर किया हमला पुलिस भी सकते में

Sun Mar 22 , 2026
रीवा: जिले के बैकुंठपुर कस्बे में इन दिनों स्थानी लोग और दुकानदार मधुमक्खियो के भय से भयभीत हैं हालत यह है कि बीते कुछ दिनों के दौरान दर्जन भर से ज्यादा लोगों पर इन मधुमक्खियो ने हमला किया है. आज स्थिति उस वक्त भयावह हो गई जब एक व्यक्ति के ऊपर […]

You May Like

मनोरंजन