हिंदू सम्मलेन का आयोजन,भारत माता की आरती एवं सहभोज के साथ समापन

पानसेमल । नगर में सकल हिंदू समाज द्वारा हिंदू सम्मलेन का आयोजन किया गया।करीब 15 दिनों की सतत तैयारियों के बाद, बाबा अंबेडकर बस्ती में शासकीय कन्या विद्यालय परिसर में मंचीय कार्यक्रम सहभोज के साथ संपन्न हुआ।आयोजन में प्रमुख वक्ता विभाग बौद्धिक अनिल पाटीदार,धर्म जागरण मंच खरगोन विभाग संयोजक,जागृति चावड़ा सरस्वती शिशु मंदिर सह सचिव लक्ष्मी चौहान रहे।संत राजाराम दास महाराज,संत प्रवीण दास महाराज,खंड संयोजक जालम सिंह पंड्या,आयोजन समिति के संयोजक दिलीप सोनी,खंड संघ संचालक श्रीराम नंदराले मंचासिन रहे।वही नगर की माधव बस्ती में संत भरत महाराज,मुख्य वक्ता सुरेश कुशवाह जिला संघ चालक,अतिथि ज्योति शर्मा,आयोजन समिति के आयोजिक मनोज सोनिस अतिथि मंचासिन रहे।लक्ष्मी चौहान ने पंच परिवर्तन के पांच बिंदु सामाजिक समरसता,कुटुंब प्रबोधन,प्रर्यावरण संरक्षण,नागरिक कर्तव्य एवं स्वदेशी भाव पर अपने विचार व्यक्त किए।जागृति चावड़ा ने कहा कि वर्तमान समय में परिवार में सामंजस्य बनाने में समस्याए आ रही हैं,परिवार में माता पिता एवं बड़ों का आदर करना चाहिए।परिवार के सदस्यों के विचार भिन्न हो सकते हैं लेकिन परिवार में हम भोजन एक साथ तो कर सकते है।सामूहिक भोजन करने के नियम बनाने चाहिए जिससे कि विभिन्न विषयों पर चर्चा हो सके एवं मोबाइल को कुछ समय अलग रखकर परिवार के सदस्यों से बातचीत करे बच्चों के साथ समय बिताए।मुख्य वक्ता अनिल पाटिदार ने भारत देश की वर्तमान परिस्थितियों को लेकर अपनी बात रखी।इस समय जो हिंदू समाज जातियों में बटा हुआ है इस षडयंत्र को समझना होगा।अपनी बहनों बेटियों के विरुद्ध हो रहे जेहाद धर्म परिवर्तन से बचना सिखाना होगा।केरल,बंगाल सहित अन्य स्थानों पर हिंदुओं की स्थिति के बारे में बताया ओर कहा कि हिंदू यदि संगठित नहीं हो पाया तो आगे हिंदू समाज को हानि होगी।दुनिया में हिन्दुओं की हालत कैसी है यह सभी जानते हैं।हम कितने भी शक्तिशाली हो लेकिन हमें सतर्क रहना होगा।जिस प्रकार महाभारत में अधर्म हारा ओर धर्म की जीत हुई थीं उसी प्रकार हमें भी जाती पाती को छोड़कर धर्म के साथ खड़ा होना होगा।युवा पीढ़ी नशे की ओर बढ़ते जा रही है हमे चिंतन करते हुए युवाओं को समझाना होगा। बटोगे तो कटोगे इस नारे को लेकर भी अपनी बात रखी।स्वामी विवेकानंद के वाक्य उठो जागो और अपने लक्ष्य को पहचाने इस वाक्य को चरितार्थ करने की बात कहते हुए अपनी बात को समाप्त की।कार्यक्रम का संचालन अश्विनी मिश्रा ने किया।करीब 10,000 व्यक्तियों के लिए भोजन बनाया गया था।नगर में प्रथम बार हुए हिंदू समाज के इस आयोजन के पूर्व सार्वजनिक बैठक,पीले चावल से निमंत्रण,बाइक रेली,सहयोग राशि एवं सामग्री एकत्र करने सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं समिति सदस्यों ओर समाजजनों द्वारा की गई थी।नगर में भगवा ध्वज भी लगाए गए।सम्मलेन में जनप्रतिनिधियों सहित समाजसेवियों ने सहभागिता की।

Next Post

भूमि एसोसियेट्स दिल्ली ने सीजन 8 की विजेता हैदराबाद को 9 विकेट से हराया

Tue Jan 13 , 2026
सीधी। अखिल भारतीय आमंत्रण क्रिकेट टूर्नामेंट कुंवर एण्ड ब्रदर्स सीधी चैलेंज कप सीजन 9 के आज स्थानीय छत्रसाल स्टेडियम में सिद्धू ग्रुप, करणी सेना,एमपीएसपी क्लब राजू क्रिकेट क्लब हैदराबाद और भूमि एसोसिएट्स एलबीएस दिल्ली के मध्य हुए नौवे दिन के मैच मे एलबीएस दिल्ली एकतरफा 9 विकेट से अपनी शानदार […]

You May Like