भूमि एसोसियेट्स दिल्ली ने सीजन 8 की विजेता हैदराबाद को 9 विकेट से हराया

सीधी। अखिल भारतीय आमंत्रण क्रिकेट टूर्नामेंट कुंवर एण्ड ब्रदर्स सीधी चैलेंज कप सीजन 9 के आज स्थानीय छत्रसाल स्टेडियम में सिद्धू ग्रुप, करणी सेना,एमपीएसपी

क्लब राजू क्रिकेट क्लब हैदराबाद और भूमि एसोसिएट्स एलबीएस दिल्ली के मध्य हुए नौवे दिन के मैच मे एलबीएस दिल्ली एकतरफा 9 विकेट से अपनी शानदार जीत दर्ज कर सीजन 8 की विजेता एमपीएसपी हैदराबाद को हराया।आज नौवे दिन के मैच के मैन ऑफ़ द मैच कौशल सुमन और कुलदीप शर्मा रहे जिन्हें डॉ. अनूप मिश्रा,राकेश सिंह, मोहित सिंह द्वारा प्रताप मार्बल मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी दी गई ।

कुंवर एण्ड ब्रदर्स सीधी चैलेंज कप सीजन -9 के आज के मैच मेंआज नौवे दिन के मैच मे सुबह छत्रसाल स्टेडियम में अखिल भारतीय क्रिकेट टूर्नामेंट सीधी चैलेंज कप स्पोर्ट समिति के अध्यक्ष डॉ अनूप मिश्रा द्वारा राजू क्रिकेट अकादमी हैदराबाद के फ्रेंचाइजी हरपाल सिंह बुल्ले और एलबीएस दिल्ली के फ्रेंचाइजी ओनर रहीस सिंह की गरिमामय उपस्थित में दोनों टीमों के कप्तानों द्वारा किया गया।टॉस जीतकर हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।

एमपीएसपी क्लब राजू क्रिकेट अकादमी हैदराबाद बल्लेबाजी करते हुए 26.2 ओवर मे 10 विकेट के नुकशान के साथ 102 रनो का का लक्ष्य दिल्ली के सामने रखा, जिसमें कुलदीप शर्मा द्वारा शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच ओवर में मात्र 14 रन देकर दो विकेट लिए ।

जबावी पारी में भूमि एसोसिएट्स एलबीएस दिल्ली की टीम मात्र 10 ओवर मे आज का मैच अपने नाम कर लिया, जिसमें पिछले मैच के मैन ऑफ द मैच रहे कौशल सुमन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मात्र 38 गेंद में आठ छक्के और 6 चौके लगाते हुए 79 रनों की शानदार पारी खेली और मात्र एक विकेट के नुकसान पर दिल्ली ने आज का मैच जीत लिया|आज के मैच में अंपायर के रूप में राकेश सिंह चंदेल और जितेंद्र गुप्ता रहे ।स्कोरर बी कृष्ण कुमार, हर्ष गुप्ता रहे। कमेंटेटर के रूप में प्रेम कुमार बालेंद्र कुशवाहा और सौरभ सिंह रहे ।

आज जम्मू-कश्मीर और मालदीव के बीच होगा मैच

छत्रसाल स्टेडियम सीधी में सीधी चैलेंज कप सीजन 9 का दसवा मैच 14 जनवरी को चौहान स्टोन क्रेशर जम्मू-कश्मीर बैरियर्स और केडी कंस्ट्रक्शन क्रिकेट बोर्ड ऑफ़ मालदीव्स के बीच 14 जनवरी को सुबह 10 बजे रोमांचक मैच खेला जाएगा| जम्मू-कश्मीर और मालदीप दोनों ही टीमे एक-एक मैच हार चुकी हैं और फाइनल पहुंचने के लिए यह मैच दोनों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण साबित होने वाला है इसलिए यह मैच काफी रोमांचक रहेगा है।

पहली बार दो खिलाड़ियों को मिला प्रताप मार्बल मैन ऑफ मैच

सीधी चैलेंज कप सीजन 9 का नौवा मैच एमपीएसपी

क्लब राजू क्रिकेट क्लब हैदराबाद और भूमि एसोसिएट्स एलबीएस दिल्ली बीच खेला गया यह मैच प्रारंभ से ही काफी रोमांचक रहा लिहाजा क्रिकेट प्रेमियों ने मैच का लुफ्त पूरे समय तक पूरी गर्म जोशी के साथ उठाया रोमांचक मुकाबले में दिल्ली को एकतरफा जीत मिली, दिल्ली के कौशल सुमन जिन्होंने मात्र 38 गेंदों मे 8 छक्के और 6 चौके की मदद से 79 रन बनाएं और कुलदीप शर्मा जिन्होंने पांच ओवर में मात्र 14 रन देकर 2 विकेट लिए ।समिति के अध्यक्ष डॉ अनूप मिश्रा, फ्रेंचाइजी एमपीपीएस क्लब हैदराबाद महेश प्रताप सिंह परिहार, राजू क्रिकेट अकादमी हैदराबाद कोच सुदर्शन जी राजू , एलबीएस दिल्ली के फ्रेंचाइजी ओनर रहीश सिंह भूमि एसोसिएट

की गरिमामय विशेष उपस्थिति में दोनों खिलाड़ियों को मैन ऑफ द मैच प्रताप मार्बल की ओर से राकेश सिंह,मोहित सिंह द्वारा दिया गया।

Next Post

हीरालाल गायकवाड़ ट्रॉफी में नर्मदापुरम का सामना शहडोल से

Tue Jan 13 , 2026
नर्मदापुरम। मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंडर-18 बालक वर्ग हीरालाल गायकवाड़ ट्रॉफी के दूसरे दौर के मुकाबले में नर्मदापुरम संभाग का सामना शहडोल संभाग से नर्मदापुरम के एमपीसीए ग्राउंड पर शुरू हुआ। नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट संघ के मानसेवी सचिव प्रदीप तोमर ने बताया […]

You May Like