24 साल सेवा पूरी, फिर भी अटकी द्वितीय क्रमोन्नति, शिक्षकों में नाराजगी

जबलपुर: मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ, जबलपुर ने संयुक्त संचालक लोक शिक्षण, जबलपुर संभाग से मांग की है कि 24 वर्ष की सेवा पूर्ण कर चुके उच्च माध्यमिक शिक्षकों की द्वितीय क्रमोन्नति (टाइम स्केल) की सूची शीघ्र जारी की जाए। संघ के अनुसार वर्ष 1998-99 में नियुक्त एवं 2011-13 में पदोन्नत शिक्षक, जो वर्तमान में उच्च माध्यमिक शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं, उनकी सभी विभागीय प्रक्रियाएं पूर्ण कर फाइलें जमा की जा चुकी हैं, फिर भी अब तक आदेश जारी नहीं हुए हैं।

संघ ने बताया कि अन्य संभागों में इसी श्रेणी के शिक्षकों को क्रमोन्नति का लाभ मिल चुका है, जबकि जबलपुर संभाग में देरी के कारण शिक्षकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। इससे वेतन विसंगति की स्थिति भी बन गई है, जहां कनिष्ठ कर्मचारी वरिष्ठों से अधिक वेतन पा रहे हैं।संघ के प्रतिनिधियों देवेंद्र पचौरी, आलोक अग्निहोत्री, बृजेश मिश्रा, वीरेंद्र सिंह चंदेल, मुक्ता जैन, पारुल श्रीवास्तव, दशरथ सिंह, चंदिका प्रसाद, श्याम सुंदर प्यासी, सुनील राय, एच.एस. मरावी, पहलाद झारिया, रवि कुमार रोन्दे, मोहनलाल पटेल और एम.एस. बरकड़े ने संयुक्त संचालक से जल्द आदेश जारी करने तथा परामर्शदात्री समिति की बैठक शीघ्र बुलाने की मांग की है।

Next Post

बिना अनुमति हो रहा था पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर का उत्पादन, लाइसेंस निलंबित

Thu Apr 23 , 2026
जबलपुर:खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर के अवैध कारोबार पर रोक लगाने कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देशानुसार विजयनगर स्थित एक पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर प्लांट के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बिना उचित अनुमति के पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर का उत्पादन करने वाले इस प्लांट का खाद्य पंजीयन तत्काल प्रभाव से निलंबित […]

You May Like