
रीवा। सिंगरौली में हुई बैंक डकैती के बाद रीवा अलर्ट मोड में आ गया है. बैंकों की चौकसी बढ़ेगी. इसके साथ ही बैंक की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने बैंक अधिकारियों से चर्चा की गई. इसके साथ ही सभी बैंको की सुरक्षा को लेकर थाना प्रभारियों ने निरीक्षण किया.
जहा सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरा, अलार्म सिस्टम आदि का निरीक्षण किया गया. जिस बैंक में कमी पाई गई वहा बैंक प्रबंधन को तत्काल सुधार कार्यवाही के लिये निर्देश किया गया. गौरतलब है कि सिंगरौली में हुई बैंक डकैती के बाद बैंको की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह के निर्देश पर शनिवार को सभी बैंको की चेकिंग थाना प्रभारियों द्वारा की गई. इसके साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों ने भी मैदानी स्तर पर बैंको का जायजा लिया. किसी तरह की संदिग्ध गतिविधियां होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने के लिये कहा गया. बैंक एवं आसपास के क्षेत्र में पुलिस द्वारा नियमित पेट्रोलिंग की व्यवस्था की गई है. संवेदनशील एवं भीड़ भाड़ वाले बैंको में विशेष निगरानी रखी जाएगी. सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की लापरवाही न करने के निर्देश दिये गये है.
