मोटरसाइकिल से अफीम लेकर जा रहे तस्कर को नारकोटिक्स विंग ने अरेस्ट किया

इंदौर. शहर में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत नारकोटिक्स विंग को एक और सफलता हाथ लगी है. विंग ने मंदसौर से अफीम लेकर आ रहे एक तस्कर को घेराबंदी कर पकड़ा है. आरोपी के पास से दो किलो अफीम और तस्करी में उपयोग की जा रही मोटरसाइकिल जब्त की गई है. आरोपी पर पूर्व में एमडी ड्रग्स तस्करी का भी केस दर्ज रह चुका है.

नारकोटिक्स विंग ने कल रात मोटरसाइकिल से अफीम लेकर जा रहे एक तस्कर को गिरफ्तार किया. आरोपी के पास से दो किलो अफीम बरामद की गई है, जिसकी कीमत करीब सवा दो लाख रुपए बताई जा रही है. डीआईजी महेशचंद जैन के अनुसार, पकड़ा गया तस्कर फैयाज अहमद, मंदसौर जिले के पिपलिया गांव का निवासी है. वह अपाचे मोटरसाइकिल से अफीम लेकर इंदौर की ओर आ रहा था. नारकोटिक्स विंग की टीम ने सूचना के आधार पर उसे रास्ते में ही पकड़ लिया. फैयाज पूर्व में एमडी ड्रग्स के मामले में भी गिरफ्तार हो चुका है और उसका जावरा, मंदसौर व नीमच क्षेत्रों में तस्करी का मजबूत नेटवर्क है. जांच में पता चला है कि फैयाज का एक साथी हुसैन पिता कासिम, निवासी आजाद नगर भी इस रैकेट में शामिल है, जो फिलहाल फरार है. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है. डीआईजी ने बताया कि हाल ही में कनाडिया क्षेत्र से पकड़े गए तस्करों को रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद जेल भेज दिया है. नारकोटिक्स विंग की टीम पुराने इनामी तस्करों को पकड़ने के लिए लगातार दबिश दे रही है.

Next Post

संपत्ति विवाद: जेठ ने छोटे भाई की विधवा पर भाड़े के गुंडे भेज हमला कराया

Sun May 18 , 2025
सीधी। जिले के थाना रामपुर नैकिन अन्तर्गत ग्राम कपुरी कोठार में विधवा महिला पर प्राण घातक हमला होने से गंभीर रूप से घायल हो गई। विधवा महिला पर उसी के जेठ हनुमान प्रसाद मिश्र ने किराये से गुण्डा बुलाकर हनुमान मंदिर के सामने हमला कराया। घटना के बाद महिला को […]

You May Like