संपत्ति विवाद: जेठ ने छोटे भाई की विधवा पर भाड़े के गुंडे भेज हमला कराया

सीधी। जिले के थाना रामपुर नैकिन अन्तर्गत ग्राम कपुरी कोठार में विधवा महिला पर प्राण घातक हमला होने से गंभीर रूप से घायल हो गई। विधवा महिला पर उसी के जेठ हनुमान प्रसाद मिश्र ने किराये से गुण्डा बुलाकर हनुमान मंदिर के सामने हमला कराया। घटना के बाद महिला को उपचार के लिए पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर नैकिन में भर्ती कराया । इस संबंध में मीडिया को जानकारी देते हुए पीड़िता अर्चना मिश्र ने बताया कि मेरे जेठ हनुमान प्रसाद मिश्र यह नहीं चाहते कि मैं अपने पैतृक मकान और गांव में रहूं। मैं विगत एक हफ्ते पूर्व अपने छोटे -छोटे बच्चों को लेकर अपने गांव कपुरी कोठार आई थी। मेरे घर आते ही हमारे जेठ हनुमान प्रसाद मिश्र ने पहले मेरे घर की लाइट काट दी जब मैं खंभे से बिजली सप्लाई शुरू कराई तो वह बिजली विभाग से शिकायत कर मेरी लाइट कटवा दी और शासकीय हैण्ड पंप से पीने का पानी नहीं लेने देते। मुझे काफी प्रताड़ित किया जाता रहा ताकि मै गांव छोड़ कर चली जाऊं। प्रताड़ना के बाद भी जब मैं नहीं गई तो 17 मई को रात्रि 8 बजे हनुमान मंदिर के सामने किराये के 5-6 गुण्डो से मेरे ऊपर प्राण घातक हमला किया गया। मैं अकेली विधवा महिला किसी तरह बचते हुए पुलिस को फोन किया तब जाकर हमलावरों ने मुझे छोड़ा और मेरी जान बच पाई। पीड़िता ने बताया कि मेरे द्वारा रामबिहारी पाण्डेय, अनुरूद्ध मिश्रा एवं अन्य के खिलाफ शिकायत की गई है।

इनका कहना है

बेवा अर्चना मिश्र पति स्वर्गीय रामप्रसाद मिश्र निवासी कपुरी कोठार के द्वारा मारपीट की शिकायत की गई है जिसकी जांच की जा रही है। मारपीट करने वाले के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

शेषमणि मिश्रा, चौकी प्रभारी पुलिस चौकी पिपरांव

Next Post

चीन,तुर्की,अजरबेजान के उत्पादकों का विरोध

Sun May 18 , 2025
कुक्षी।पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत की ओर से ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से हमारे देश के जांबाज सेना के द्वारा आतंकवाद पर जो प्रहार किया गया इसके चलते पाकिस्तान का खुलकर समर्थन करने वाले एवं भारत का विरोध करने वाले जो देश आतंकवादी देश का समर्थन करता […]

You May Like