बैरागढ़ में शादी की तैयारियों के बीच मातम, 28 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत

भोपाल। राजधानी के बैरागढ़ निवासी 28 वर्षीय अमित मालवीय की मंगलवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। अमित बैंक में कार्यरत थे और जल्द ही उनकी शादी होने वाली थी। परिजनों के अनुसार, वह रात करीब 1 बजे सोने गए थे, लेकिन सुबह जब नहीं उठे तो परिवार को चिंता हुई। सुबह 6 बजे उन्हें हमीदिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद चलेगा। अमित के भाई सुनील ने बताया कि वह शिवरात्रि पर सुबह जल्दी उठकर मूर्ति लेने जाने वाले थे, लेकिन यह हादसा हो गया। इस दुखद घटना के चलते मोहल्ले में होने वाला शिवरात्रि कार्यक्रम भी रद्द कर दिया गया। परिवार शादी की तैयारियों में जुटा था, लेकिन अचानक हुए इस हादसे ने सभी को गहरे सदमे में डाल दिया है।

Next Post

जमीन में कब्जा दिलाने पहुंचे बैंककर्मी, पुलिस लौटी बैरंग

Wed Feb 26 , 2025
कटनी। बैंक में बंधक पड़ी एक संपत्ति की नीलामी के बाद खरीददार को कब्जा दिलाने के लिए आज बैंक कर्मचारी राजस्व अधिकारी एवं पुलिस बल के साथ राय कॉलोनी पहुंचे। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति भी निर्मित रही। जहां एक तरफ खरीददार ने कब्जा लेने के […]

You May Like