बैंक डकैती में 4 राज्यों से फरार था डकैत सुनील, 8 दिन की पुलिस रिमांड पर 

जबलपुर। खितौला अंतर्गत ईसाफ स्मॉल फाईनेंस बैंक में हुई अंतर्राज्यीय बैंक डकैती मामले में डकैत सुनील पासवान पिता नरेश पासवान 38 वर्ष निवासी ग्राम बनाही थाना आमस जिला गया बिहार और माल रखने वाले चंचल पासवान पिता ननकू पासवान 38 वर्ष निवासी गुरूवा हब्बीपुर थाना गुरूवा जिला गया बिहार को गिरफ्तार किया गया है दोनों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां से सुनील को आठ दिन तो चंचल को दो दिन की रिमांड पर लिया है।

उल्लेखनीय है कि पकडे गये डकैत सुनील पासवान के विरूद्व अगल अलग राज्यों में पूर्व से लूट एवं डकैती के 9 गम्भीर अपराध दर्ज है।

डकैत सुनील पासवान मध्यप्रदेश के जबलपुर , झारखण्ड, छत्तीसगढ एवं बिहार राज्य से बैंक डकैती के अलग-अलग मामलों में फरार चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी मे जिला जबलपुर पुलिस को बडी सफलता हाथ लगी है।‌

डकैत सुनील पासवान को पुलिस ने तिलैया गॉव के एक घर से गिरफ्तार किया है जिसने पूछताछ करने पर खितौला स्थित बैंक में डकैती की घटना करना स्वीकार करते हुये बताया कि उसे हिस्से में डेढ किलो सोने के जेवरात बैंक डकैती के हिस्से से मिला था जिसका आधा सोना लगभग 750 ग्राम अपने परिचित चंचल पासवान निवासी गुरूवा को 45 लाख रूपये में बेचा है। सुनील पासवान की निशादेही पर चंचल पासवान निवासी गुरूवा को अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ की गयी जिसके द्वारा 750 ग्राम सोना मनोज सोनी के पास सुरक्षार्थ रखना बताया, जिसे जप्त किया गया है। आरोपी सुनील द्वारा शेष 750 ग्राम सोना दो अलग अलग सुनार को बेचना बताया है।

Next Post

जापान ने शाही उत्तराधिकार नियमों में दी ढील, फिर भी महिलाएं नहीं बन पायेंगी सम्राट

Fri Jul 17 , 2026
टोक्यो, 17 जुलाई (वार्ता) जापान की संसद ने शाही परिवार के घटते आकार की चिंताओं के बीच शाही उत्तराधिकार के नियमों में ढील देने वाले विधेयक को मंजूरी दे दी है। शुक्रवार को उच्च सदन से पारित यह विधेयक शाही परिवार को 15 वर्ष से अधिक आयु के दूर के […]

You May Like