गैस आपूर्ति से राहत: राजधानी में 2000 छोटे होटल-रेस्टोरेंट बंद होने से बचे

भोपाल: शहर में रसोई गैस की सुचारू आपूर्ति ने छोटे होटल और रेस्टोरेंट कारोबारियों को बड़ी राहत दी है. रविवार को व्यवसायिक सिलेंडरों का करीब 70 प्रतिशत तक वितरण होने से लगभग 2000 छोटे होटल और रेस्टोरेंट बंद होने से बच गए और उनका संचालन सामान्य रूप से जारी रहा.जिले में रसोई गैस की आपूर्ति को लेकर प्रशासन सतर्क नजर आया. जिला आपूर्ति नियंत्रक के नेतृत्व में टीम ने शहर भर में एजेंसियों व गोदामों का निरीक्षण किया. इस दौरान कहीं भी भीड़ या अफरा-तफरी की स्थिति नहीं दिखी, अधिकांश जगहों पर केवल 5-6 लोग ही सिलेंडर लेकर मौजूद रहे.
हालांकि उपभोक्ताओं ने इंडेन के मोबाइल नंबर 7718955555 पर बुकिंग नहीं होने की शिकायत की. इसके चलते कई लोग वैकल्पिक व्हाट्सएप नंबर 7588888824 के जरिए बुकिंग करते नजर आए.शहर के जवाहर चौक, पांच नंबर, भेल बरखेड़ा, बैरागढ़, लालघाटी, गांधी नगर, अवधपुरी, हमीदिया रोड और अयोध्या बायपास सहित अन्य क्षेत्रों में स्थिति सामान्य रही.
इधर पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति भी पूरी तरह सुचारू रही. जिले के 191 पेट्रोल पंपों पर किसी प्रकार की किल्लत नहीं देखी गई.जिला खाद्य नियंत्रक चंद्रभान सिंह जादौन ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और गैस की बुकिंग अधिकृत नंबरों के माध्यम से ही करें, एजेंसियों पर अनावश्यक भीड़ न लगाएं.
इनका कहना है
शहर में कॉमशियल गैसे सिलेंडरों की 70 प्रतिशत आपूर्ति होने लगी है. वहीं घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की समस्या पूरी तरह से दूर हो चुकी है. जो समस्या सामने आ रही है वह वितरण क्षमता से अधिक बुकिंग होने के कारण है.
सुमित कुमार पाण्डे, आईएएस, अतिरिक्त कलेक्टर भोपाल

Next Post

मोही घाटी में ट्रक पलटा, दबने से चालक की मौत; परिचालक घायल

Mon Mar 30 , 2026
पांढुरना:मोही घाटी में सोमवार को फिर एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलटने से चालक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई,वहीं परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए,जिन्हें जन सहयोग से नगर मुख्यालय के स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है,जिसकी हालत भी गंभीर बताई जा रहीं है। नगरीय सीमा से लगे […]

You May Like