पांढुरना:मोही घाटी में सोमवार को फिर एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलटने से चालक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई,वहीं परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए,जिन्हें जन सहयोग से नगर मुख्यालय के स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है,जिसकी हालत भी गंभीर बताई जा रहीं है।
नगरीय सीमा से लगे ग्राम मोही के पास सोमवार के दोपहर लगभग 11:35 बजे नागपुर भोपाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर राजस्थान से नागपुर की और जा रहे ट्रक क्रमांक GJ_10 TY 4348 अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जाकर पलट गया,जिससे इस ट्रक के निचे दबने से चालक नरपत सिंह निवासी राजस्थान भीलवाड़ा की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई,वहीं परिचालक अजयसिंग गंभीर रूप से घायल हो गया,जिसे जन सहयोग से नगर मुख्यालय के स्वास्थ्य केंद्र लाया ,जहाँ इसे भर्ती कर उपचार किया जा रहा है । इसकी हालत भी गंभीर बताई जा रही हैं ।
