
दमोह। सावन माह में शिव भक्तों की आस्था अधिक पर है। इसी कड़ी में बटियागढ़ निवासी खली बद्री विश्वकर्मा (बाबा) द्वारा निकाली गई कावड़ यात्रा चर्चा का विषय बनी हुई है।
*2 अगस्त को हुई यात्रा की शुरुआत*
खली बाबा ने 2 अगस्त को भेड़ाघाट से श्री जागेश्वर नाथ धाम बांदकपुर तक कावड़ यात्रा प्रारंभ की। इस यात्रा की सबसे खास बात यह रही कि खली बाबा ने अपने बालों में रस्सी बांधकर रथ को खींचा। रथ के ऊपर भोले बाबा को विराजमान कर भेड़ाघाट से बांदकपुर तक जल अर्पित करने पहुंचे।बालों में रस्सी बांधकर रथ खींचते हुए बाबा जिस भी मार्ग से निकले, वहां के लोगों और राहगीरों ने इसे चमत्कार मानते हुए दर्शन किए और जयकारे लगाए। बतादे कि यात्रा को चौमुख धाम के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर श्री आत्मानंद गिरि महाराज जी ने विधि-विधान से रथ का पूजन कर रवाना किया।
*प्रतिदिन 20-30 किमी चली यात्रा*
खली बद्री विश्वकर्मा (चोटी वाले बाबा) ने बताया कि प्रतिदिन 20-30 किलोमीटर तक रथ खींचते हुए वे सभी भक्तों के साथ बांदकपुर पहुंचे और वहां सामूहिक आराधना कराई।यह अद्भुत दृश्य देखकर शिव भक्त भाव-विभोर हो गए और हर हर महादेव के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। विनोद राठौर ने बताया कि सावन माह में आस्था और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने मिला। बटियागढ़ निवासी बद्री विश्वकर्मा चोटी वाले बाबा के नेतृत्व में भेड़ाघाट से श्री जागेश्वर नाथ धाम बांदकपुर तक निकली। कावड़ रथ यात्रा 6 अगस्त को भव्य रूप से संपन्न हुई। यात्रा में पं. मनोज देवलिया ने नेतृत्व की अहम भूमिका निभाई। उन्होंने प्रत्येक पड़ाव और मार्ग में शिवभक्तों के लिए भोजन प्रसादी की विशेष व्यवस्था कराई, जिससे यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई।
*जनप्रतिनिधियों और युवाओं का विशेष सहयोग*
इस आध्यात्मिक यात्रा को सफल बनाने में कई जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों का विशेष योगदान रहा। यात्रा में मंत्री पुत्र युवा नेता लोकेंद्र लकी पटेल, पार्षद रमेश राठौर, उनके भाई विनोद राठौर फ्लावर सहित गुलशन विश्वकर्मा, राज विश्वकर्मा, अनुज विश्वकर्मा की टीम ने दिन-रात सेवा दी।
*2 अगस्त से 6 अगस्त तक रही टीम तैनात*
खास बात यह रही कि बद्री विश्वकर्मा की पूरी टीम 2 अगस्त से 6 अगस्त समापन तक पूरी यात्रा में तैनात रही और व्यवस्थाओं में निरंतर सहयोग किया।इस कावड़ यात्रा में हजारों शिवभक्तों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यात्रा मार्ग में दमोह सहित विभिन्न स्थानों पर भक्तों का पुष्प वर्षा और फलाहार से स्वागत-सत्कार किया गया।
*इनकी रही उपस्थिति*
समापन अवसर पर कपिल सोनी, मनीष तिवारी, मोंटी रैकवार, सतीश तिवारी, मारूताल दिग्विजय सिंह, रोहित असाटी सहित बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे और बाबा भोलेनाथ के जयकारे लगाए। भक्तों ने कहा कि बद्री चोटी वाले बाबा की यह अनूठी कावड़ यात्रा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी।
