पुलिस ने तीन जुआरियों को रंगे हाथों दबोचा

सीहोर। एसपी दीपक कुमार शुक्ला द्वारा जिले में अवैध गतिविधियो को रोकने हेतु दिए गये निर्देशों के तारतम्य में एएसपी सुनीता रावत, एसडीओपी रवि शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राजेश कहारे के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा जुए की फड़ पर कार्रवाई करते हुए 41 हजार 500 रुपए व ताश के पत्ते जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है. उप निरीक्षक नंदराम अहिरवार को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम गोंडी गुराडिया में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए जुआ खेल रहे लोगों को पकड़ा. पुलिस के हत्थे चढ़े जुआरी मंगलसिंह चौहान उर्फ बाबा पिता नारायणसिंह चौहान निवासी वार्ड न.12 रेहटी, राजेश पटेल पिता राधेश्याम पटेल चौहान निवासी गोंडी गुराडिया तथा वीरेन्द्र चौहान उर्फ बुली पिता लखनसिंह चौहान निवासी हनुमान चौक के पास से कुल 41 हजार 500 रुपए व ताश के पत्ते, को जब्त किया गया आरोपियों को 13 जुआ एक्ट का पाया जाने से न्यायालय के समक्ष उपस्थित किया गया.

Next Post

मारकुंडी के जंगल में चरवाहे पर हमला कर बकरियां लूटीं

Mon Dec 22 , 2025
सतना: जिले की सीमा से सटे उप्र के मारकुंडी के जंगल में चरवाहे पर हमला कर बकरियां लूट लिए जाने की हालिया सामने आई घटना के बाद जिले के तराई क्षेत्र में पुलिस ने अलर्ट मोड में सर्चिंग अभियान शुरू कर दिया है। मध्यप्रदेश के सीमा क्षेत्र से सटे उत्तरप्रदेश के […]

You May Like