मारकुंडी के जंगल में चरवाहे पर हमला कर बकरियां लूटीं

सतना: जिले की सीमा से सटे उप्र के मारकुंडी के जंगल में चरवाहे पर हमला कर बकरियां लूट लिए जाने की हालिया सामने आई घटना के बाद जिले के तराई क्षेत्र में पुलिस ने अलर्ट मोड में सर्चिंग अभियान शुरू कर दिया है। मध्यप्रदेश के सीमा क्षेत्र से सटे उत्तरप्रदेश के मारकुंडी थाना क्षेत्र के कुसमुही के जंगल से चरवाहों को जंगल मे बांधकर 26 बकरी लूट लिए जाने की घटना सामने आई।

इसके साथ ही चरवाहों पर कुल्हा?ी से हमला कर किया घायल जैसे गंभीर घटना ने कानून व्यवस्था को लेकर चुनौती खड़ी कर दी। सूचना पर मौके पर पहुंची मारकुंडी पुलिस ने चरवाहों को खोजकर अस्पताल पहुंचाया। इधर मारकुण्डी पुलिस की सूचना पर चित्रकूट अनुभाग की पुलिस अलर्ट हो गई। जिसके चलते बरौंधा, चित्रकूट, मझगवां, धारकुण्डी का पुलिस बल बार्डर एरिये की सर्चिंग में जुट गया।

उत्तरप्रदेश से मध्यप्रदेश के जो?ने वाले हिस्से पर एक्टिव होते हुए चित्रकूट अनुभाग की पुलिस द्वारा तमाम एरिये में सर्चिग की जा रही है।मझगवां थाना प्रभारी आदित्य नारायण धुर्वे और धारकुण्डी थाना प्रभारी शैलेंद्र पटेल द्वारा पुलिस टीम के साथ कल्याणपुर की सीमाई क्षेत्र में सघन सर्चिंग की गई।

Next Post

मिस्त्री ने ही लाखों की चोरी को दिया था अंजाम

Mon Dec 22 , 2025
जावर। बीते दिनों ग्राम कजलास के एक मकान में लाखों रुपए के जेवरात व नगदी ले जाने वाले चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए माल बरामद किया है. आरोपियों में से एक ने उसी मकान में मिस्त्री का काम किया था और उसे पता कि कुछ दिन मकान सूना […]

You May Like