कांग्रेस की गौ-संरक्षण मुहिम को मिला पंडित प्रदीप मिश्रा का आशीर्वाद

भोपाल। गौमाता की कथित हत्या और अवैध गौमांस तस्करी की लगातार हो रही घटनाओं को लेकर अमित शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा से भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने गौमाता की रक्षा के प्रयासों को सशक्त बनाने और इस विषय पर समाज में व्यापक जागरूकता फैलाने के लिए उनका समर्थन मांगा।

मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने भोपाल महापौर, मेयर-इन-काउंसिल के सदस्यों तथा स्लॉटर संचालन की अनुमति देने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। सदस्यों ने कहा कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए तत्काल और सख्त कदम उठाना आवश्यक है।

पंडित प्रदीप मिश्रा ने इस अभियान का समर्थन करते हुए आशीर्वाद दिया और समाज से गौमाता की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर सीहोर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव गुजराती भी उपस्थित रहे।

Next Post

उज्जैन में बनेगा वन्य जीव केन्द्र-सह-रेस्क्यू सेंटर, सीएम डॉ यादव ने कन्सल्टेंट फर्म के साथ की बैठक

Fri Feb 6 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में उज्जैन में प्रस्तावित वन्य जीव केन्द्र-सह-रेस्क्यू सेंटर के निर्माण को लेकर तय की गई कन्सल्टेंट फर्म के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में परियोजना की रूपरेखा, निर्माण प्रक्रिया और आवश्यक सुविधाओं पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने […]

You May Like