दो थाना क्षेत्रों में मिले दो अज्ञात शव, हत्या की आशंका, जांच शुरू

भोपाल। हनुमानगंज और गौतम नगर थाना इलाके में पुलिस ने दो अज्ञात शव बरामद किया. एक महिला और पुरूष का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. महिला का शव नाले में और पुरूष का क्षत-विक्षत शव देखा गया. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर, जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के मुताबिक हनुमानगंज में स्थानीय लोगों ने नाले में अज्ञात महिला का शव देखा. लोगों ने इसकी सूचना तुरंत ही पुलिस को दी. घटना की सूचना मिलते ही हनुमानगंज थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. बताया जा रहा है बरामद हुए महिला के शव पर चोट के निशान देखे गए हैं. पुलिस फिलहाल महिला की पहचान और मौत के कारणों को लेकर जांच कर रही है. इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बना है.

वहीं गौतम नगर थाना क्षेत्र में एक अज्ञात पुरुष का शव मिला. मृतक की उम्र करीब 35 साल आंकी गई है. मृतक का चेहरा खून से लथपथ चोटिल हालत में मिला है, जिससे उसकी पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस जांच में जुटी हुई है. पुलिस अब थानों में गुमशुदगी के दर्ज मामले भी खंगाल रही है, जिससे शव की शिनाख्त हो सके. दोनों थानों की पुलिस जांच में जुटी है.

Next Post

अफवाह से मची अफरा-तफरी: पेट्रोल पंपों पर लगी लंबी कतारें

Wed Mar 25 , 2026
इंदौर। पेट्रोल-डीजल की कमी को लेकर फैली अफवाहों ने अचानक हालात बिगाड़ दिए। सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक खबरों के कारण लोगों में घबराहट फैल गई, जिसके चलते पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इंदौर शहर में मंगलवार शाम से बुधवार तक कई स्थानों पर पेट्रोल पंपों पर लंबी […]

You May Like