
दमोह। मंगलवार को दमोह जिले के हिनौता कला स्थित असाटी खमरिया से सकोर शिव मंदिर तक भव्य कावड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा में असाटी समाज और कुशवाहा समाज के सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। भक्तों ने भोले बाबा के जयकारों के साथ पैदल कावड़ लेकर सकोर शिव मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक किया।यात्रा के विशेष सहयोगी जयकुमार असाटी ने बताया कि इस कावड़ यात्रा के साथ ही भतीजे आदित्य असाटी का जन्मदिन भी मनाया गया। भक्तों के लिए प्रसाद और जल की व्यवस्था की गई थी।श्रद्धालुओं में शिवभक्ति का उत्साह देखते ही बना।
