MP आज 39 शहरों में आंधी का अलर्ट, 20 तक मौसम में उतार-चढाव

भोपाल: इन दिनों समूचे मप्र के मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा हैं। कभी तेज गर्मी पड़ने लगती है तो कभी अचानक तेज आंधी के साथ बारिश होने लगती है। ऐसा ही मौसम 20 मई तक रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में 3 साइक्लोनिक सर्कुलेशन और एक टर्फ की एक्टिविटी है। इस वजह से बारिश और आंधी चल रही है।

वहां 30 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चल सकती है। आज शनिवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन समेत 39 शहरों में आंधी और बारिश का अलर्ट है, जबकि 3 जिले- रीवा, मऊगंज और उमरिया में रातें गर्म रहेंगी। इससे पहले शुक्रवार को ग्वालियर, खजुराहो और नौगांव में तापमान 45 डिग्री या इससे अधिक दर्ज किया गया।
आज यहाँ बारिश और आंधी का अलर्ट
भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, भिंड, शिवपुरी, दतिया, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, राजगढ़, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, दमोह, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, सिंगरौली शामिल हैं।

Next Post

पूर्व विधायक स्व. रतिराम की पत्नी का बेटों ने मुस्लिम रीति-रिवाज से किया अंतिम संस्कार

Sat May 17 , 2025
भिंड: जिले के गोरमी कस्बे में अंबाह के पूर्व विधायक और पोरसा के पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष स्व. रतीराम हिंडौलिया की पत्नी माधुरी उर्फ मंगो का मुस्लिम रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार किया गया। माधुरी का देर रात निधन हुआ था। परिवार के अनुसार, उनका जन्म मुस्लिम परिवार में हुआ था, लेकिन […]

You May Like