मुनि श्री का प्रवचन: शुद्ध जीवन ही समाज का आधार

भोपाल। अवधपुरी स्थित श्री विद्यासागर प्रबंधकीय संस्थान विद्याप्रमाण गुरुकुलम् में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर भावनायोग प्रवर्तक मुनि श्री प्रमाणसागर महाराज का प्रवचन हुआ। इस आयोजन में पांच हजार से अधिक महिला-पुरुषों ने भाग लिया और पंडाल खचाखच भरा रहा।

मुनि श्री ने कहा कि जब तक जीवन में शुद्धि नहीं होगी, तब तक न व्यक्ति शक्तिमान बन सकता है और न समाज-राष्ट्र। भारत तभी शक्तिशाली होगा जब हर व्यक्ति सामाजिक मूल्यों, नैतिकता और पवित्रता को अपनाए। उन्होंने युवाओं की बिगड़ती जीवनशैली, अशुद्ध खानपान और नकारात्मक सोच पर चिंता जताई।

मुनि श्री ने कहा कि शुद्ध खानपान, संयमित जीवन, नियमित प्राणायाम और भावनायोग से ही आत्मा पवित्र होकर आत्मोन्नति का मार्ग प्रशस्त करेगी। मन को साध लेना ही असली शक्ति है, क्योंकि शुद्ध मन ही मोक्ष और प्रगति का आधार है। उन्होंने कहा कि परिवारों का विखरना और भारतीय संस्कृति से दूरी समाज के लिए घातक है।

उन्होंने संकल्प दिलाते हुए कहा कि शुद्ध जीवन ही पंच परिवर्तन का आधार है।

Next Post

चूहा ने मचाई गदर, मारपीट, तोड़फोड़

Mon Aug 18 , 2025
जबलपुर: गढ़ा थाना क्षेत्र में एक शातिर बदमाश चूहा ने गदर मचाते हुए एक दुकान संचालक के साथ मारपीट करते हुए तोडफ़ोड़ कर दी।पुलिस ने बताया कि श्रीमति रितु कोरी 35 वर्ष निवासी गुप्तानगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह किराना दुकान चलाती है। वह दुकान के सामने खडी थी […]

You May Like