रूसी अवरुद्ध परिसंपत्ति पर आधारित यूक्रेन का ऋण वित्तीय जोखिमों से भरा: बेल्जियम

ब्रसेल्स, 18 दिसंबर (वार्ता) बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर ने गुरुवार को कहा कि रूस की अवरुद्ध परिसंपत्ति के आधार पर यूक्रेन को दिया जाने वाला क्षतिपूर्ति ऋण कई वित्तीय एवं आर्थिक जोखिमों से भरा हुआ है।
रूसी परिसंपत्तियों पर आधारित यूक्रेन के लिए क्षतिपूर्ति ऋण संबंधी यूरोपीय संघ के प्रस्ताव पर टिप्पणी करते हुए श्री डी वेवर ने सांसदों से कहा कि इसमें बहुत सारे वित्तीय एवं आर्थिक जोखिम निहित हैं।
बेल्जियम के प्रधानमंत्री ने कहा कि यूरोपीय संघ को सभी वित्तीय जोखिम उठाने होंगे क्योंकि अदालतों में मुआवजे की राशि रूसी परिसंपत्तियों से बहुत ज्यादा हो सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि यूरोपीय आयोग ने अभी तक उन्हें रूसी परिसंपत्तियों की गारंटी पर कोई विश्वसनीय मसौदा प्रस्तुत नहीं किया है।
श्री डी वेवर ने आगे कहा कि यूरोपीय संघ को यूरोक्लियर को यह गारंटी भी देनी होगी कि अगर आवश्यक हुआ तो वह रूस की अवरुद्ध परिसंपत्ति वापस करने के लिए तुरंत धन उपलब्ध कराएगा।
श्री डी वेवर ने कहा कि यह संभव है कि बेल्जियम या अन्य देशों के अन्य वित्तीय संस्थानों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए, जैसे कि चीन और दक्षिण अफ्रीका जो कमोबेश रूस के अनुकूल हैं या उसके करीबी हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि इस स्तर पर यूरोपीय आयोग द्वारा प्रदत्त जोखिम कवरेज गारंटी अपर्याप्त है और इस व्यापक कवरेज में मध्यस्थता एवं अन्य कानूनी जैसे सभी जोखिमों को शामिल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि रूस को वापस करने की स्थिति में नगदी प्राप्त करने के लिए हमें, यूरोक्लियर को, नगदी की गारंटी और साथ ही जवाबी कार्रवाई से सुरक्षा की भी गारंटी मिलनी चाहिए।
प्रधानमंत्री ने कहा कि जोखिम वास्तव में बहुत महत्वपूर्ण हैं क्योंकि रूसी केंद्रीय बैंक ने हाल ही में रूसी क्षेत्राधिकार में यूरोक्लियर के खिलाफ 195 अरब यूरो (228.8 अरब डॉलर) का मुकदमा दायर किया है।
उन्होंने कहा, “रूस में यूरोक्लियर की संपत्तियों की ज़ब्ती से एक गंभीर स्थिति उत्पन्न हो सकती है जिससे यूरोक्लियर अपने ग्राहकों की अपेक्षाओं पर खड़ा उतरने में असमर्थ हो जाएगा और संस्था की स्थिरता खतरे में पड़ जाएगी। यह एक भयावह वित्तीय अनुभव होगा।”

Next Post

चीन ने हैनान के मुख्य बंदरगाह द्वीप पर शुरू किये विशेष कस्टम अभियान

Thu Dec 18 , 2025
बीजिंग, 18 दिसंबर (वार्ता) चीन ने हैनान के मुक्त व्यापार बंदरगाह (एफटीपी) पर विशेष सीमा शुल्क अभियान शुरू किया है। इसका मुख्य उद्देश्य विदेशी सामानों का आसान प्रवेश, बिना शुल्क दिये व्यापार और उसके अधिक अनुकूल उपायों लागू करना है। इस कदम को दुनियाभर में बढ़ते संरक्षणवाद के समय में […]

You May Like