
मंदसौर। कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग के विशेष प्रयासों से श्री पशुपतिनाथ मंदिर परिसर स्थित भोजनालय के संचालन हेतु टेंडर प्रक्रिया पूर्ण हो गई है। श्रद्धालुओं एवं आमजन की सुविधा के लिए श्री पशुपतिनाथ मंदिर के सामने स्थित मेघदूतम-कैफेटेरिया परिसर में संचालित भोजनशाला एवं कैंटीन में विभिन्न खाद्य एवं पेय पदार्थ निर्धारित दरों पर उपलब्ध कराए जाएंगे।
भोजनशाला में सामान्य भोजन थाली मात्र ६० रुपए में उपलब्ध होगी, जिसमें सब्जी, दाल, चावल, ४ रोटी, सलाद, पापड़, अचार एवं रायता शामिल रहेगा। इसके अतिरिक्त विशेष भोजन के रूप में कढ़ी-चावल, दाल-चावल एवं राजमा-चावल की एक-एक प्लेट ४० रुपए में उपलब्ध कराई जाएगी।
भोजन के साथ अतिरिक्त सामग्री के रूप में रोटी ५ रुपए प्रति नग, बटर रोटी ८ रुपए प्रति नग, पापड़ ५ रुपए तथा ग्रीन सलाद २० रुपए में उपलब्ध रहेगा।
कैंटीन में चाय १० रुपए, कॉफी १२ रुपए, लस्सी २० रुपए, छाछ १० रुपए तथा दही २० रुपए में उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अतिरिक्त कोल्ड ड्रिंक, आइसक्रीम एवं विभिन्न प्रकार के शेक एमआरपी दरों पर उपलब्ध रहेंगे।
नाश्ते की श्रेणी में समोसा एवं कचोरी १०-१० रुपए, आलू पराठा २० रुपए, खमन ३० रुपए, उपमा ४० रुपए, इडली-सांभर ५० रुपए, प्लेन डोसा ५० रुपए, मसाला डोसा ६० रुपए, पाव भाजी ६० रुपए तथा छोले भटूरे ६० रुपए में उपलब्ध रहेंगे।
भोजनालय एवं कैंटीन के प्रारंभ होने से पशुपतिनाथ मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को गुणवत्तापूर्ण भोजन एवं नाश्ते की सुविधाएं उचित एवं निर्धारित दरों पर उपलब्ध हो सकेंगी।
