मोहर्रम जुलूस में करंट से 3 की मौत, 3 बिजली कर्मचारी निलंबित

जावरा। पिपलोदा तहसील के ग्राम हतनारा में मोहर्रम के ताजिये के जुलूस के दौरान गुरूवार रात एक अत्यंत दुखद घटना घटी। हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10-15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतकों की पहचान राशिद खान, अरबाज और सद्दाम (सभी निवासी हतनारा) के रूप में हुई है। इस हृदयविदारक घटना के पीछे विद्युत मंडल की बड़ी लापरवाही सामने आई है। हुसैनी कमेटी, हतनारा द्वारा एसडीएम और तहसीलदार को सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया है कि शांति समिति की बैठक में तय होने के बावजूद विभाग ने न तो जुलूस के दौरान लाइन बंद की और न ही झूलते तारों को दुरुस्त किया। कमेटी ने दोषी अधिकारियों पर भारतीय न्याय संहिता के तहत आपराधिक प्रकरण दर्ज करने और मृतकों के परिजनों को तत्काल आर्थिक मुआवजा देने की मांग की है। घटना की गंभीरता और विभाग की बड़ी लापरवाही को देखते हुए विद्युत विभाग ने त्वरित कार्रवाई की है। विभाग के कार्यपालन यंत्री ने तत्काल प्रभाव से लाइनमैन सहित तीन कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है।

Next Post

कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ ने किया रक्तदान

Fri Jun 26 , 2026
सीधी।मानवता की सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रेरक संदेश देते हुए जिला रक्त केंद्र, सीधी में कलेक्टर विकास मिश्रा के मार्गदर्शन में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कलेक्टर विकास मिश्रा एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शैलेन्द्र सिंह सोलंकी ने स्वयं रक्तदान कर समाज के […]

You May Like