इंदौर: शहर के चर्चित शराब ठेकेदार और पब संचालक भूपेंद्र रघुवंशी ने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. भूपेंद्र रघुवंशी शहर में शराब ठेकों और पब कारोबार से जुड़े रहे हैं.
उनकी अचानक हुई मौत की खबर फैलते ही कारोबारियों और परिचितों में सनसनी फैल गई. फिलहाल आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने मामले को संदेहास्पद मानते हुए साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच के बाद ही आत्महत्या के पीछे के कारणों का खुलासा हो पाएगा. वहीं, परिजन और परिचितों से पूछताछ की जा रही है.
