चूहा ने मचाई गदर, मारपीट, तोड़फोड़

जबलपुर: गढ़ा थाना क्षेत्र में एक शातिर बदमाश चूहा ने गदर मचाते हुए एक दुकान संचालक के साथ मारपीट करते हुए तोडफ़ोड़ कर दी।पुलिस ने बताया कि श्रीमति रितु कोरी 35 वर्ष निवासी गुप्तानगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह किराना दुकान चलाती है।

वह दुकान के सामने खडी थी तभी उसका पड़ोसी रोहित कोरी उर्फ चूहा आकर शराब पीने के लिये एक हजार रूपये मांगने लगा, उसने रूपये देने से मना किया तो उसके साथ मारपीट कर दुकान में तोडफ़ोड़ कर दी। इसके बाद उसे धमकी देते हुए भाग गया।

Next Post

वन विभाग के वाहन चालक कर सकते हैं आंदोलन

Mon Aug 18 , 2025
भोपाल। वन विभाग के एक वाहन चालक घनश्याम कटारे के साथ मारपीट की घटना को लेकर बैठक हुई. बैठक में निर्णय लिया गया कि विभागीय वाहन चालक इस पर आंदोलन करेंगे. मुद्दे को लेकर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष ने बताया कि 14 अगस्त के दिन लिपिक सुधीर नेमा ने घनश्याम […]

You May Like