वन विभाग के वाहन चालक कर सकते हैं आंदोलन

भोपाल। वन विभाग के एक वाहन चालक घनश्याम कटारे के साथ मारपीट की घटना को लेकर बैठक हुई. बैठक में निर्णय लिया गया कि विभागीय वाहन चालक इस पर आंदोलन करेंगे. मुद्दे को लेकर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष ने बताया कि 14 अगस्त के दिन लिपिक सुधीर नेमा ने घनश्याम के साथ मारपीट कर अभद्र व्यवहार किया. नेमा ने इसके साथ ही जान से मारने की धमकी देकर स्वतंत्रता दिवस के शुभकामना का बैनर बाउंड्री में लगाने से रोक दिया. नेमा पर आरोप है कि उन्होंने वाहन चालकों को आजादी का उत्सव नहीं मानने दिया. जिसकी शिकायत वन बल प्रमुख एवं थाना टीटी नगर में की गई है, लेकिन इस मामले में अभी तक करवाई नहीं की गई है. जिस कारण वन विभाग के वाहन चालकों में रोष व्याप्त हो है. वाहन चालक ने बैठक आयोजित करके आंदोलन का निर्णय लिया कि सोमवार को वन विभाग प्रशासन दो की प्रमुख को दो सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सोपा जाएगा. इसके साथ ही मांग की जाएगी कि सुधीर नेमा को निलंबित किया जाए. उच्च स्त्ररीय जांच की मांग भी वाहन चालक अधिकारी से करेंगे. चालकों का कहना है कि इस मामले में अगर तीन दिवस के अंदर मांगों को मंजूर करके आदेश जारी नहीं किए गए तो 21 अगस्त से आंदोलन शुरू किया जाएगा. इससे पूर्व बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष अशोक पांडे ने की. संचालन प्रदेश सचिव राजू सिंह ने किया.

 

Next Post

सोशल मीडिया से जुड़ेंगे AAP कार्यकर्ता

Mon Aug 18 , 2025
भोपाल। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह तोमर ने कार्यकर्ताओं संग बैठक कर सोशल मीडिया से जुड़ने पर जोर दिया. कार्यकर्ताओं को एक्स अकाउंट डाउनलोड कर पोस्ट व टैग करना सिखाया गया, ताकि पार्टी की विचारधारा जन-जन तक पहुंचे. बैठक में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे. Facebook […]

You May Like