बीएलओ की तबियत बिगड़ी, प्रारंभिक इलाज के बाद जबलपुर रैफर

दमोह:जिले के बांदकपुर के समीप रंजरा-220 में पदस्थ शिक्षक/बीएलओ की तबीयत बिगड़ने से इलाज के लिए दमोह जिला अस्पताल लाया गया था. जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने जबलपुर रेफर कर दिया.

बता दें कि 1319 मतदाता है, अभी तक 13% kam हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सीताराम पिता परम सिंह गौंड उम्र 50 वर्ष निवासी पठारी बताए गए हैं, जिनकी हालत गंभीर होने पर जबलपुर रेफर किया गया है। जानकारी लगते ही कलेक्टर श्री कोचर और एसडीएम आरएल बागरी ने तत्काल बीएलओ के संबंध में जानकारी ली। साथ ही तहसीलदार रॉबिन जैन, आरआई अभिषेक जैन ने पहुंचकर रेफर करने में सहयोग किया।

Next Post

कूनो नेशनल पार्क से खुशखबरी आने पर सिंधिया ने दी बधाई

Fri Nov 21 , 2025
ग्वालियर:कूनो नेशनल पार्क में चीता संरक्षण के इतिहास में कल नया अध्याय जुड़ गया था जब भारतीय मूल की मादा चीता मुखी ने पांच शावकों को जन्म देकर ‘प्रोजेक्ट चीता’ को अभूतपूर्व सफलता दिलाई। पार्क प्रशासन के अनुसार मां और सभी शावक पूरी तरह स्वस्थ हैं। केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया […]

You May Like