ऊर्जा मंत्री तोमर ने जनसुनवाई में किया समस्याओं का निराकरण

ग्वालियर: ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने अपने ग्वालियर रेसकोर्स रोड स्थित सरकारी कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान समस्याओं का त्वरित निराकरण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हर जरुरतमंद के चेहरे पर खुशहाली लाना प्रदेश सरकार का संकल्प है। इसकी पूर्ति के लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश देते हुए समस्याओं का समाधान निर्धारित समय सीमा में करने की बात कही।

ऊर्जा मंत्री तोमर ने जन सुनवाई में आई जरुरतमंद महिलाओं को तत्काल राशन दिलाने के निर्देश के साथ ही वृद्धजनों की वृद्धावस्था पेंशन तथा मुफ्त इलाज हेतु आयुष्मान कार्ड बनवाने के निर्देश भी दिए।इस अवसर पर तोमर ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अंतिम छोर के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचे इसके लिए हर जिला, तहसील स्तर पर जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। इस दिशा में सरकार सतत प्रयत्नशील है।

उन्होंने दोहराया कि हर जरुरतमंद के चेहरे पर खुशहाली लाना ही हमारा लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि विकास का यह सिलसिला अभी थमने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि शहर के प्रत्येक नागरिक को अच्छी शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराना ही शासन की प्राथमिकता है। इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने आव्हान किया कि हम सब मिलकर यह संकल्प लें कि अपने जीवन में स्वच्छता को अपनाएंगे और एक नया स्वस्थ, हरा-भरा, नशा मुक्त समाज बनाएंगे।

Next Post

एसआईआर में गड़बड़ी : पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविन्द सिंह ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त को लिखा पत्र

Sun Nov 16 , 2025
​भिण्ड: ​पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस नेता डॉ. गोविन्द सिंह ने विधानसभा क्षेत्र लहार में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाया है। डॉ. सिंह ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को एक पत्र लिखकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।​डॉ. गोविन्द […]

You May Like