भोपाल: केंद्रीय मंत्री डॉ. एल. मुरुगन के भोपाल आगमन पर राजा भोज विमानतल पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
जैसे ही केंद्रीय मंत्री विमानतल से बाहर आए, वहाँ बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाएं पहनाकर और नारेबाजी करते हुए उनका अभिवादन किया।
इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। केंद्रीय मंत्री ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इसके बाद वे शहर में आयोजित अपने आगामी कार्यक्रमों के लिए रवाना हो गए।
