भारतीय मछुआरों की सुरक्षा के लिए 1 लाख जहाजों में लगेंगे ISRO के ट्रांसपोंडर, 364 करोड़ की योजना को मंजूरी

नई दिल्ली,  समुद्र में मछली पकड़ने वाले भारतीय नौकाओं की सुरक्षा और निगरानी को पुख्ता करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया गया है। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत देश के एक लाख जहाजों में इसरो के ट्रांसपोंडर लगाए जाएंगे।

364 करोड़ रुपये की बड़ी योजना

केंद्रीय मत्स्य पालन विभाग ने इस महत्वकांक्षी परियोजना के लिए 364 करोड़ रुपये के नेशनल रोल-आउट प्लान को मंजूरी दे दी है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य खराब मौसम में मछुआरों की सटीक लोकेशन ट्रैक करना और उन्हें पड़ोसी देशों की सीमा में जाने से रोकना है।

‘नभमित्र’ ऐप और आधुनिक सुविधाएं

इस प्रोजेक्ट के तहत मछुआरों को मुफ्त ट्रांसपोंडर और क्षेत्रीय भाषाओं में ‘नभमित्र’ एप्लीकेशन की सुविधा मिलेगी। यह ऐप आपातकालीन स्थिति में एसओएस अलर्ट, चक्रवात की चेतावनी और जियो-फेंसिंग आधारित बाउंड्री क्रॉसिंग अलर्ट जैसी आधुनिक सुविधाएं प्रदान करेगा।

Next Post

सच जान चुके युवाओं को डराया-धमकाया नहीं जा सकता : खरगे-राहुल

Fri Jul 31 , 2026
नयी दिल्ली, 31 जुलाई (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर छात्र आंदोलन के बाद प्रतिशोध की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि देश का युवा सरकार का सच जान चुके इसलिए उन्हें अब डरा-धमकाकर चुप नहीं […]

You May Like