विनय कुमार द्विवेदी को इलाहाबाद हाईकोर्ट का न्यायाधीश बनाने की सिफारिश

नयी दिल्ली, 07 अक्टूबर (वार्ता) मुख्य न्यायाधीश बी आर गवई की अध्यक्षता वाले उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम ने न्यायिक अधिकारी विनय कुमार द्विवेदी को इलाहाबाद उच्च न्यायालय का न्यायाधीश बनाने की सिफारिश की है।
शीर्ष अदालत की ओर से जारी बयान में श्री द्विवेदी को न्यायिक अधिकारी से पदोन्नत कर उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश करने की जानकारी दी गयी।
बयान में कहा गया है, “ उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने छह अक्टूबर 2025 को हुई बैठक में न्यायिक अधिकारी श्री विनय कुमार द्विवेदी को इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।”

Next Post

NATPOLREX-X: भारत की समुद्री पर्यावरण सुरक्षा में नई मिसाल

Tue Oct 7 , 2025
नई दिल्ली: भारतीय तटरक्षक बल ने 05-06 अक्टूबर को चेन्नई तट के निकट 10वां नेशनल लेवल पोल्यूशन रेस्पॉन्स एक्सरसाइज (NATPOLREX-X) और 27वीं नेशनल ऑयल स्पिल डिजास्टर कंटिजेंसी प्लान (NOSDCP) बैठक का आयोजन किया। यह द्विवार्षिक प्रमुख अभ्यास भारत की समुद्री तेल रिसाव से निपटने की तैयारियों को मजबूत करने में […]

You May Like