
सिंगरौली। कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। खनिज अधिकारी सुश्री आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में सहायक खनि अधिकारी रामसुशील चौरसिया द्वारा जांच के दौरान एक ट्रैक्टर को गिट्टी का अवैध परिवहन करते हुए पकड़ा गया। जांच में पाया गया कि संबंधित वाहन चालक के पास खनिज अभिवाहन पास नहीं था, जिससे परिवहन अवैध पाया गया। कार्रवाई करते हुए बिना नंबर वाले ट्रैक्टर को मौके पर ही जब्त कर पुलिस थाना बरगवां में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया है। खनिज विभाग द्वारा जब्त वाहन के विरुद्ध खनिज नियमों के तहत अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
