मैक्सिको की राष्ट्रपति ने की प्रवासी मज़दूरों के खिलाफ अमेरिकी छापेमारी की निंदा

मेक्सिको सिटी, 12 जुलाई (वार्ता) मैक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम ने अमेरिका में खेतों में काम कर रहे प्रवासी मज़दूरों को निशाना बनाकर हाल ही में अमेरिकी आव्रजन विभाग की ओर से मारे गये छापों की निंदा करते हुए कहा है कि ये कार्रवाई अन्यायपूर्ण है तथा अमेरिकी अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाएगी।

सुश्री शीनबाम ने अपनी दैनिक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा “ ये छापे बेहद अनुचित हैं और अमेरिकी अर्थव्यवस्था को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाएंगे।”मैक्सिकन नागरिकों और अन्य लातीनी प्रवासियों द्वारा अमेरिकी अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान पर जोर देते हुए उन्होंने कहा, “उस श्रम शक्ति के बिना, कैलिफोर्निया और अन्य राज्यों के खेत बेकार रह जाएंगे।”

राष्ट्रपति ने कहा कि कैलिफ़ोर्निया में छापों के बाद, मैक्सिकन वाणिज्य दूतावासों के कर्मचारी हिरासत केंद्रों का दौरा कर रहे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि कितने मैक्सिको के नागरिकों को हिरासत में लिया गया है।उन्होंने अमेरिका में मैक्सिको के वाणिज्य दूतावासों के लिए विशेष रूप से हिरासत में लिए गए नागरिकों के लिए कानूनी सहायता को मज़बूत करने के लिए बढ़ी हुई धनराशि की भी घोषणा की।

उन्होंने कहा “ वहां हमारे भाई-बहनों को कानूनी सहायता की ज़रूरत है, और हम यह सुनिश्चित करेंगे कि उन्हें यह मिले। अमेरिकी आव्रजन एवं सीमा शुल्क प्रवर्तन ने 10 जुलाई को दक्षिणी कैलिफ़ोर्निया के दो फ़ार्मों पर छापा मारा और मेक्सिको तथा दक्षिण अमेरिका के नागरिकों को लगातार गिरफ़्तार किया जा रहा है। ”

 

Next Post

भारत को वैश्विक मानचित्र पर लाने वाली शादी को एक साल: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का अटूट मिलन

Sat Jul 12 , 2025
राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी की शादी को एक साल हो गया है जिसने देश और दुनिया को मंत्रमुग्ध कर दिया था। 2024 में उनका विवाह समारोह एक साधारण सामाजिक समारोह से आगे बढ़कर भारत की सबसे व्यापक रूप से अनुसरण की जाने वाली सांस्कृतिक घटना बन गया—जिसने भारत को […]

You May Like