बैरसिया में खाद की कालाबाजारी का वीडियो वायरल, कलेक्टर ने लिया संज्ञान

बैरसिया। कृषि बीज उत्पादक एवं विपणन सहकारी संस्था मर्या. समिति बैरसिया के खाद गोदाम में यूरिया और डीएपी की कालाबाजारी का वीडियो वायरल हुआ है। आरोप है कि संचालक बड़े किसानों को महंगे दामों में खाद बेच रहा था, जबकि छोटे किसान लाइन में लगे परेशान रहे। वीडियो सोशल मीडिया पर फैलते ही मामला कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह की टीएल बैठक में पहुंचा। कलेक्टर ने कृषि विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए जांच के आदेश दिए। किसान संघ के विनय सिंह ने कहा कि छोटे किसानों को खाद नहीं मिल रही। एसडीएम आशुतोष शर्मा ने बताया कि अब टोकन व्यवस्था के तहत अधिकारियों की निगरानी में खाद वितरण कराया जाएगा।

Next Post

ग्वालियर में पहली बार 13 दुकानदारों पर लगा कोटपा एक्ट

Mon Oct 27 , 2025
ग्वालियर। ग्वालियर में स्वास्थ्य विभाग ने तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 के तहत स्कूलों के पास तंबाकू बेचने वाले 13 दुकानदारों पर कोटपा एक्ट के तहत कार्रवाई की है. सभी पर जुर्माना लगाया गया है. स्वास्थ्य विभाग ने तंबाकू के प्रचार-प्रसार और स्कूलों के आसपास तंबाकू बेचने वालों के खिलाफ […]

You May Like