सत्संग ही मानव मुक्ति का प्रमुख साधन है – सत्यबोधानन्द

ग्वालियर। मानव जीवन में हर व्यक्ति चाहे अमीर हो या गरीब, हर एक की भावना होती है कि उसे जीवन में मुक्ति मिले लेकिन हम नहीं जानते कि मु्क्ति मिलेगी कैसे, दुनिया में आज धर्म के नाम पर जो पाखंड फैला है उससे मानव भ्रमित हो रहा है। वास्तव में मुक्ति का सरल मार्ग आत्मज्ञानी संत ही बता सकते हैं। उक्त उदगार हरिद्वार से पधारे महात्मा सत्यबोधानन्द ने स्थानीय जीवायएमसी क्लब प्रांगण में मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा आयोजित तीन दिवसीय आध्यात्मिक जागरण सत्संग समारोह में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। समारोह में हरिद्वार से पधारे महात्मा वर्धमानानन्द ने विचार व्यक्त करते हुए आज धर्म के नाम पर चल रहे पाखंड पर तीखे प्रहार करते हुए ईश्वर प्राप्ति का सरल मार्ग दिखाया। तीन दिवसीय सत्संग समारोह के समापन दिवस पर समारोह का शुभारंभ मानव धर्म प्रवर्तक सदगुरु देव श्री सतपाल महाराज की छवि पर माल्यार्पण कर किया गया। समिति की यूथ विंग के बच्चों ने सुन्दर भजन प्रस्तुत किए। सत्संग में साध्वी श्री सोमाक्षी बाई और साध्वी चन्द्र मणि बाई ने अपने प्रवचन में गुरु महिमा का वर्णन किया। समारोह में रमेश भाई और दयाल जोशी ने समिति के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

*संत समाज का किया सम्मान*

समिति की ओर से राजेश बंसल, भानु बंसल, राम बाबू कटारे, दयाल जोशी, दिनेश पटवा, गजेन्द्र भाई कैलाश जोशी, प्रमोद चौहान, काशी राम, संजय कटारे, गीता चौरसिया बेबी गोले मंजू जोशी, लक्ष्मी पटवा सरोज गुप्ता ने संत समाज का सम्मान किया।इस अवसर पर जीवायएमसी के सचिव रंजीत पंजवानी जगदीश उपाध्याय कल्ली पंडित और संगीतकारों का समिति की ओर से स्वागत किया गया। समारोह का संचालन और आभार प्रदर्शन रामबाबू कटारे ने किया।

Next Post

नीता अंबानी ने 9 साल की लावण्या की असाधारण यात्रा के बारे में बताया

Tue Jun 16 , 2026
श्रीमती नीता अंबानी ने 9 साल की लावण्या की असाधारण यात्रा के बारे में बताया, जिसकी रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में जान बचाने वाली हार्ट ट्रांसप्लांट सर्जरी हुई थी। यह हर भारतीय के लिए वर्ल्ड-क्लास हेल्थकेयर को सुलभ और किफायती बनाने के मिशन की एक सच्ची मिसाल है। Facebook Share on […]

You May Like