भोपाल, 13 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रदेशवासियों को लोहड़ी पर्व की शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
श्री पटवारी ने सोशल मीडिया के जरिए अपने संदेश में कहा, “समस्त प्रदेशवासियों को लोहड़ी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ! यह पावन पर्व हमें मेहनत, एकता और खुशहाली का संदेश देता है। ईश्वर से प्रार्थना है कि प्रज्वलित अग्नि हमारी नई आशाओं और संकल्पों को ऊर्जा दे और हर घर में सुख-समृद्धि का प्रकाश फैलाए। लोहड़ी आपके जीवन में आनंद और मंगल लेकर आए।”
विधानसभा में विपक्ष के नेता उमंग सिंघार और अन्य कांग्रेस नेताओं ने भी लोहड़ी पर सभी को शुभकामनाएं दी हैं।
