जबलपुर:गोहलपुर पुलिस ने जहां गांजा तस्कर को पकड़ा तो वहीं ग्वारीघाट पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार में कुख्यात बदमाश को उसके साथी के साथ दबोचा है।
ग्वारीघाट थाना प्रभारी सुभाषचंद बघेल ने बताया कि पुरानी बस्ती में घेराबंदी कर सुरेन्द्र ठाकुर 20 वर्ष निवासी दुर्गानगर रेल्वे स्टेशन के पास ग्वारीघाट एवं उमेश पटैल 61 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती ग्वारीघाट को पकड़ा जिनके कब्जे में रखीं दोनों बोरियों को चैक करने पर 310 पाव देशी शराब कीमती लगभग लगभग 30 हजार रूपये की, प्लास्टिक के थैले में शराब बिक्री के नगदी 8 हजार 500 रूपये रखे मिले।
पकडा गया कुख्यात आरोपी उमेश पटेल अपराधी प्रवृत्ति का व्यक्ति है जिसे विरूद्ध पूर्व से आबकारी एक्ट के 45 अपराध दर्ज है, आरोपी सुरेन्द्र ठाकुर पर मारपीट, आबकारी एक्ट के 6 अपराध दर्ज है। इसी प्रकार गोहलपुर थाना प्रभारी रीतेश पाण्डे ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्यवाही करते हुये अहमद नगर में दबिश दी गई जहां राजू उर्फ गौहर अली पिता बाबू खान 50 वर्ष निवासी गाजीनगर को150 ग्राम गांजा के साथ पकड़ा गया।
