कटनी रेलवे स्टेशन में मालगाड़ी के 5 डिब्बे पटरी से उतरे

कटनी। कटनी रेलवे स्टेशन में आज दोपहर करीब 3 बजे कटनी से बीना की ओर जा रही एक मालगाड़ी के 5 डिब्बे पटरी से उतर गए। जिससे जबलपुर कटनी मार्ग बाधित हो गया। बताया जाता है कि कटनी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन से एक मालगाड़ी बीना की ओर जा रही थी लेकिन जबलपुर आउटर ब्रिज के पहले मालगाड़ी के डिब्बे पांच डिब्बे अचानक पटरी से उतर गए। बताया जाता है कि रेल दुर्घटना की वजह से कटनी जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर दो पर आने वाली ट्रेनों को आउटर पर रोका जा रहा है। घटना के बाद रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए और राहत एवं बचाव कार्य शुरू हो गया।

Next Post

थाना एरोड्रम पुलिस ने नकबजनी गैंग का किया पर्दाफाश, लाखों के जेवरात व नकदी बरामद

Mon Feb 10 , 2025
इंदौर। थाना एरोड्रम क्षेत्र में लगातार हो रही नकबजनी और चोरी की वारदातों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से करीब 10.01 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी बरामद की गई है। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp […]

You May Like