काबुल हवाई अड्डे पर दो तस्करों को गिरफ्तार कर सात किलो हेरोइन बरामद किया

काबुल, 13 मई (वार्ता) अफगानिस्तान में सीमा पुलिस बल कर्मियों ने काबुल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दो मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से सात किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। सरकारी रेडियो एंड टेलीविजन ऑफ अफगानिस्तान (आरटीए) ने यह जानकारी दी।
आरटीए ने सोमवार रात सीमा पुलिस बल के प्रवक्ता अबीदुल्ला फारूकी के हवाले से कहा, “सीमा पुलिस कर्मियों ने काबुल हवाई अड्डे पर दो मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके बैग से सात किलोग्राम हेरोइन बरामद की।”
अधिकारी ने कहा कि कथित तस्कर अफगानिस्तान से बाहर मादक पदार्थों की तस्करी करने की कोशिश कर रहे थे।
अफगानिस्तान की सरकारी मीडिया ने कथित तस्करों की राष्ट्रीयता का खुलासा किए बिना, अधिकारी के हवाले से कहा कि काबुल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पुलिस ने पिछले कुछ वर्षों में विदेशियों सहित 56 मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से सात टन से अधिक मादक पदार्थ बरामद किया है।

Next Post

परिवार को साथ जोड़ कर रखिए

Tue May 13 , 2025
अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस परिवार को साथ जोड़ कर रखिए संस्कार और मूल्यों की पहली शिक्षा परिवार से ही मिलती है। संबंध कच्चे धागे की तरह होते हैं और मजबूत रस्सी की तरह भी। हम सभी अपने जीवन में चार तरह के संबंध निभाते हैं: स्वयं के साथ, अन्य लोगों के […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।