दिल्ली में 2008 से 2024 तक नालों की सफाई पर ध्यान नहीं दिया गया: सचदेवा

नयी दिल्ली 11 जुलाई (वार्ता) दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने नालों की सफाई को लेकर पूर्ववर्ती कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि प्रदेश में 2008 से 2024 के बीच बड़े नालों, सीवर लाइनों और कॉलोनियों की आंतरिक ड्रेनेज की सफाई पर बिल्कुल ध्यान नही दिया गया।

श्री सचदेवा ने शुक्रवार को यहां संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि 2008 से 2010 के बीच राष्ट्रमंडल खेलों के समय से ही दिल्ली जलबोर्ड का काम ठप्प होता गया और 2013 से 2024 तक पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल के शासन में दिल्ली जलबोर्ड और लोकनिर्माण विभाग की लापरवाही और भ्रष्टाचार के चलते मानसून में हल्की बारिश से राष्ट्रीय राजधानी जलमग्न हो जाती थी।

उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार के चलते अनाधिकृत बस्तियों की, तो छोडिए यहां के पॉस क्षेत्रों जलजमाव होता था। जलभराव के चलते 2024 में अच्छी कॉलोनियों में 50 से अधिक जानलेवा हादसे हुये थे।

भाजपा नेता ने कहा कि भाजपा की रेखा गुप्ता सरकार ने नालों तथा सीवर की सफाई करवाई है और इसी का नतीजा है कि इस साल वर्षा का पानी तेजी से निकल जा रहा है।

 

Next Post

नाबालिग सहित 8 चोरों से आठ मोटरसाइकिल बरामद

Fri Jul 11 , 2025
दमोह.पुलिस अधीक्षक सोमवंशी ने शुक्रवार दोपहर जबलपुर नाका स्थित पुलिस कंट्रोल रूम में प्रेस कांफ्रेंस बुलाकर चोर गिरोह को पकड़कर कुल 13 चोरी व नकबजनी की घटना का खुलासा की जानकारी देते हुए बताया कि थाना दमोह देहात, कोतवाली, पथरिया, चौकी बांदकपुर, जिला सागर व टीकमगढ़ के प्रकरणों में कुल […]

You May Like