खरगे, सोनिया, राहुल से मिले रेवंत रेड्डी

नयी दिल्ली, 15 नवंबर (वार्ता) तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी तथा उप मुख्यमंत्री विक्रम मल्लू सहित प्रदेश के कई वरिष्ठ नेताओं ने शनिवार को यहां कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से मुलाकात की और राज्य में हो रहे विकास कार्यों तथा प्रदेश की राजनीतिक स्थिति की उन्हें जानकारी दी।

श्री रेड्डी पहले श्री खरगे से मिलने उनके आवास पर गये। इस दौरान उनके साथ उप मुख्यमंत्री विक्रम मल्लू तथा उपचुनाव में बीआरएस से जुबली हिल्स विधानसभा सीट छीनकर विजय रहे नवीन यादव शामिल थे।

तेलंगाना के नेताओं ने बाद में श्रीमती गांधी के आवास 10 जनपथ जाकर उनसे मुलाकात की। इन नेताओं ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से भी मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस महासचिव (संगठन) के.सी. वेणुगोपाल तथा अन्य नेता भी मौजूद रहे।

 

 

Next Post

पाकिस्तान समर्थित सोशल मीडिया हैंडल का भारतीय वायुसेना के विमान दुर्घटनाग्रस्त होने का दावा गलत

Sat Nov 15 , 2025
नयी दिल्ली 15 नवम्बर (वार्ता) भारत ने पाकिस्तान समर्थित सोशल मीडिया हैंडल पर किये जा रहे इन दावों को निराधार और फर्जी करार दिया है जिनमें ‘अज्ञात इलेक्ट्रॉनिक हस्तक्षेप’ के कारण शुक्रवार को दो घंटे के अंदर भारतीय वायु सेना के तीन विमानों के दुर्घटनाग्रस्त होने की बात कही गयी […]

You May Like