इंदौर जल हादसे के विरोध में कांग्रेस का कैंडल मार्च, मृतकों को दी श्रद्धांजलि

छतरपुर। इंदौर में दूषित पानी पीने से हुई मौतों के विरोध में कांग्रेस पार्टी द्वारा कैंडल मार्च निकाला गया। यह मार्च कांग्रेस कार्यालय से शुरू होकर छत्रसाल चौक तक पहुंचा।

कैंडल मार्च में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर इंदौर जल हादसे में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि दूषित पानी के कारण लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का परिणाम है। उन्होंने इस घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। नेताओं ने कहा कि आम नागरिकों को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है, लेकिन इस मामले में गंभीर चूक हुई है।

मार्च के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराया और भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए ठोस कदम उठाने की मांग की। कैंडल मार्च शांति और संवेदना के साथ संपन्न हुआ।

Next Post

विदिशा को मिलेगी सड़क सौगात, 17 को केंद्रीय मंत्री गडकरी करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन

Thu Jan 8 , 2026
विदिशा। सड़क बुनियादी ढांचे को मजबूती देने की दिशा में विदिशा को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी 17 जनवरी को विदिशा प्रवास पर आकर सड़क परिवहन मंत्रालय द्वारा निर्मित कई सड़कों का लोकार्पण करेंगे, वहीं नई सड़क परियोजनाओं का भूमिपूजन भी […]

You May Like