
विदिशा। सड़क बुनियादी ढांचे को मजबूती देने की दिशा में विदिशा को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी 17 जनवरी को विदिशा प्रवास पर आकर सड़क परिवहन मंत्रालय द्वारा निर्मित कई सड़कों का लोकार्पण करेंगे, वहीं नई सड़क परियोजनाओं का भूमिपूजन भी करेंगे।
इस अवसर पर शहर की पुरानी गल्ला मंडी परिसर में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। विदिशा विधायक मुकेश टंडन के अनुसार कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और प्रशासनिक स्तर पर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
